Lok Sabha Election 2024: '5 किलो राशन देकर नौकरी खा गया...', कई दिनों बाद आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती की भतीजे आकाश आनंद ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कई दिनों बाद अब एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आकाश आनंद ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला है।

हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अचानक आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया और उन्हें अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने की घोषणा भी वापस ले ली। इसके अलावा आकाश आनंद की उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां भी रद्द कर दी गईं।

lok-sabha-election-2024-bsp-akash-anand-breaks-silence-after-several-days

इस दौरान बताया गया कि आकाश आनंद परिपक्व नहीं हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने यह फैसला लिया है। हालांकि आकाश आनंद पर कार्रवाई के बाद ॽ राजनीतिक जानकारों द्वारा इसके कई तर्क लगाए जा रहे थे। आकाश आनंद ने चुनाव प्रचार के दौरान कम समय में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

मायावती द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद कई दिनों तक आकाश आनंद सोशल प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव नजर नहीं आए। इधर रविवार को अचानक उन्होंने चुप्पी थोड़ी और कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक्स पर मैसेज शेयर किया गया था।

राहुल गांधी ने मैसेज में "कांग्रेस एहसान नहीं जताती, जनता को अधिकार देती है! भोजन का अधिकार कांग्रेस पार्टी और UPA की सरकार ले कर आई। और, अब हम आपको BJP से दोगुना अनाज देंगे - वो 5 किलो देते हैं, हम 10 किलो देंगे!" लिखने के साथ ही अपना एक वीडियो भी जारी किया था।

इसी पर रिप्लाई देते हुए रविवार को मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने लिखा कि " ये तब भी जनता को गुलाम समझते थे। ये आज भी सबको गुलाम समझते हैं। एक 5 किलो राशन देकर ढाई लाख की नौकरी खा गया। दूसरा 10 किलो राशन का लालच देकर वोट खाना चाहता है। सावधान रहिएगा।"

अब आकाश आनंद द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद राजनीतिक जानकार यह अंदाजा लगा रहे हैं कि छठें और सातवें चरण का चुनाव अभी बाकी है ऐसे में आकाश आनंद को एक बार फिर चुनाव मैदान में प्रचार के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा उतर जा सकता है। हालांकि बसपा नेता अभी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+