Lok Sabha Election 2024: एग्जिट से पहले अखिलेश यादव ने पार्टी को किया अलर्ट, लिखा खास पत्र

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों से खास अपील की है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सतर्क रहिए और सावधान रहिए।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट करके पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों से मतगणना के दिन भी सतर्क, सजग और सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी एग्जिट पोल के बहकावे में ना आएं।

akhilesh yadav

सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अखिलेश ने लिखा प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों , मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ।

आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा।

दरअसल ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपावालों ने ये योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी 'मीडिया मंडली' से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है, जो कि पूरी तरह से झूठ है।

ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा, जबकि 'इंडिया गठबंधन' की सरकार बनने जा रही है। इसके जवाब में हम आपको बता दें कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं।

जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फ़ायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके।

ध्यान रहे जो भाजपाई चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में कोर्ट द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर सकते हैं, वो चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता ज़रूरी है।

इसीलिए आप लोगों से ये विशेष अपील है कि आप लोग किसी भी भाजपाई 'एक्जिट पोल' के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से चौकन्ना रहते हुए, अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हुए डटे रहें और जीत के अपने मूल-मंत्र 'मतदान भी सावधान भी' को याद रखते हुए, जीत का प्रमाण-पत्र लेकर ही संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत का उत्सव मनाएं। आपका अखिलेश ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+