UP Lok Sabha Chunav: सीएम योगी के गढ Gorakhpur में जानिए किस तारीख को होगा लोकसभा चुनाव ?
UP Lok Sabha Election Voting Dates Gorakhpur: चुनाव आयोग ने 18 वीं लोकसभा के लिए शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गईं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में मतदान 7 चरण में 1 june को होगा।
सदर लोकसभा सीट पर 1989 से मार्च 2018 तक लगातार भाजपा का कब्जा रहा है इसके बाद हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रवीण निषाद कुछ माह तक सांसद रहे थे। 2019 चुनाव में फिर से यह सीट बीजेपी के कब्जे में आ गई और भाजपा प्रत्याशी सांसद रवि किशन शुक्ला ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। मार्च 2018 में सपा बसपा के साथ आने से गोरखपुर लोकसभा सीट का समीकरण बदल गया था 29 साल बाद भाजपा को छोड़कर किसी अन्य पार्टी का सांसद बना था।

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां दोबारा रवि किशन शुक्ला पर विश्वास जताया है वही समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है उत्तर प्रदेश मैं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में इसका कितना लाभ पार्टी को मिलेगा यह आने वाला समय ही बताएगा
लोकसभा चुनाव 2019 में 10 मार्च को ही चुनाव की घोषणा की गई थी। वहीं उत्तर प्रदेश में 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। कुल 80 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग सम्पन्न हुई थी। वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications