Lok Sabha Chunav: BJP वर्कर के बेटे ने 8 बार डाला वोट, राहुल-अखिलेश की चेतावनी के बाद गिरफ्तार

जिस तरह से यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ता का वीडियो शेयर करते हुए मांग की थी कि फर्जी वोटिंग के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसके बाद यूपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी पुलिस ने युवक को 8 बार भाजपा के पक्ष में वोट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वोट डालने का युवक का वीडियो भी सामने आया था, जिसे अखिलेश यादव ने साझा किया था।

lok sabha chunav 2024

इस युवक की पहचान राजन सिंह के तौर पर हुई है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह वीडियो फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का है जोकि एटा जिले में पड़ा है। यहां 13 मई को मतदान हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार राजन सिंह खीरी परमाणन ग्राम प्रधान अनिल सिंह का बेटा है, जोकि भाजपा भाजपा सदस्य है। अनिल शाह ने कहा कि राजन ठाकुर वोटिंग मशीन पर वोट कर रहा था, जब मशीनों की टेस्टिंग चल रही थी। वह दिव्यांग वोटर्स के लिए वोट कर रहा था। वीडियो के एक हिस्से को एडिट किया गया है।

इस वीडियो को साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहाअगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो...भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है।

वहीं राहुल गांधी ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए चुनाव अधिकारियों को चेतावनी दी थी। उन्होंने लिखा,अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।

कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें। वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी 'संविधान की शपथ' का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।

बता दें कि यूपी में लोकसभा की 14 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। पांचवे चरण के इस मतदान में राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह का भविष्य दांव पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+