यूपी में रेलवे के 400 लोको पायलट भूखे रहकर 19 जुलाई तक चलाएंगे ट्रेन
सहारनपुर। अपनी मांगों को लेकर सहारनपुर के लोको पायलट, असिस्टैंट लोको पायलट और गार्ड 17 से 19 जुलाई तक भूखे पेट रहकर ट्रेन चालएंगे। सहारनपुर से करीब 400 लोको पायलट, असिस्टैंट लोको पायलट और गार्ड इस हड़ताल में शामिल होंगे। इसके लिए ऑल इंडिया लोको पायलट रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड को नोटिस दे दिया है।

एसो के केंद्रीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि मांगें पूरी न होने के कारण ही लोको पायलट, असिस्टैंट लोको पायलट और गार्ड की तरफ से हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि समय-समय अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहते है, लेकिन उनकी मांगों को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी के चलते उन्हें मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा।
दुर्घटना होने का डर
भूखे रहकर लोको पायलट, असिस्टैंट लोको पायलट और गार्ड द्वारा काम करने से कोई भी दुर्घटना घट सकती है, क्योंकि भूखे व्यक्ति को कभी भी अचानक चक्कर आ सकते हैं और वह बेहोश हो सकता है। ऐसे में कोई दुर्घटना घटने पर इसकी जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड की होगी।
17 से 19 तक चलेगी हड़ताल
17 जुलाई सुबह 9 बजे से 19 जुलाई सुबह 9 बजे चलेगी भूख हड़ताल। रनिंग भत्ते को आरएसी 1980 के फार्मूले से जल्द निर्धारण किया जाए। आरबीई 13/2018 के विसंगत आदेश में व्याप्त लोको रनिंग स्टाफ पैंशनर्स के लिए पैंशन में असमानता को सही किया जाए।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications