Yogi सरकार पूरा करेगी आशियाने का सपना, LMC ने दी Lucknow के लोगों को ये बड़ी खुशखबरी

लखनऊ, 05 सितंबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने आशियाने की तलाश में जुटे लोगों के लिए लखनऊ नगर निगम (LMC) एक अच्छी खबर लेकर आया है। लखनऊ नगर निगम अब रो हाउस भी तैयार करेगा और उसे लोगों को आंवंटित किया जाएगा। दरअसल एलएमसी भी अब आवास परियोजनाओं में शामिल होना चाहती है और उसका दावा है कि वह लखनऊ के लोगों के लिए रो हाउस का निर्माण करेगी वह अब तक का सर्वोत्तम होगा।

योगी आदित्यनाथ

लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) ने 18 टावरों में 684 फ्लैटों के निर्माण के अलावा अहाना एन्क्लेव में रो हाउस बनाने का निर्णय लिया है। लखनऊ में आशियाना इलाके के पास अहाना एन्क्लेव, एलएमसी की पहली आवास परियोजना है।

अतिरिक्त नगर आयुक्त अभय पांडे ने कहा, "स्थल पर उपलब्ध 12,000 मीटर अतिरिक्त भूमि पर रो हाउस का निर्माण किया जाएगा। रो हाउस का खाका तैयार है। इसके अलावा, 684 फ्लैटों से उत्पन्न कचरे के उपचार के लिए एक एसटीपी अगले 15 दिनों में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "अहाना एन्क्लेव एलएमसी की पहली आवास परियोजना है और हम चाहते हैं कि यह शहर की सभी परियोजनाओं में सर्वश्रेष्ठ हो।" इस बीच एलएमसी ने इंदिरा नगर में एलएमसी की जमीन पर कब्जा कर उस पर कॉलोनी बनाने वाले बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया है।

मानस विहार कॉलोनी का निर्माण एलएमसी की 12 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। अपर नगर आयुक्त ने कहा, मैंने तहसीलदार को एलएमसी की 12 बीघा जमीन पर कब्जा करने वाले बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+