बाप-दादा से सीखा तमंचा बनाना, LLB छात्र ने खोल ली फैक्ट्री

मथुरा और बरेली में पुलिस ने गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरेली में एक एलएलबी स्टूडेेंट गन फैक्ट्री चला रहा था।

बरेली। यूपी के बरेली में अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है जिसे एलएलबी का एक स्टूडेंट चला रहा था। बरेली एसटीएफ ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार के साथ उसे बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।

पुलिस ने बरनाम सिंह को धर दबोचा

पुलिस ने बरनाम सिंह को धर दबोचा

बरेली कॉलेज के एलएलबी का छात्र बरनाम सिंह पिछले दो सालों से यूपी के कई हिस्सों के साथ उत्तराखंड में हथियार सप्लाई कर रहा था। एसटीएफ और इज्जतनगर की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरेली के कालीबाड़ी से बरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बरनाम सिंह हथियार की सप्लाई लेने आ रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर बरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उसने कई राज खोल दिए।

हथियार बेचकर मोटी कमाई करता था बरनाम

हथियार बेचकर मोटी कमाई करता था बरनाम

पुलिस ने मौके से 47 बने हथियार के साथ कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद किये हैं। साथ ही हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किये हैं। वहीं आरोपी का कहना है कि वह इन हथियारों को पांच से 600 रुपए में खरीदकर दो से तीन हजार रुपए में बेचता था। फिलहाल पुलिस ने बरनाम के घर करमपुर चौधरी में भी छापा मारा है जहां से हथियार बरामद होने की खबर है | एसटीएफ इंचार्ज अजय के अनुसार, उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना इज़्ज़तनगर का रहने वाला बरनाम सिंह अवैध हथियार की फैक्ट्री चला रहा है।

बाप-दादा ने सिखाया था तमंचा बनाना

बरनाम ने बताया कि उसके पिता और दादा भी कारीगर थे। पिता तलवार बनाकर बेचते थे। बरनाम ने बताया है कि उसके पिता मुंशी सिंह ने उसे तमंचे बनाकर बेचने की सलाह दी थी। इसके बाद उसने पापा और दादा से काम सीखा और गन फैक्ट्री खोल ली।

मथुरा में पकड़ी गई अवैध हथियार फैक्ट्रियां

मथुरा के थाना बरसाना इलाके के गांव हाथिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हाथिया गांव में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्रियां चल रही है। सूचना पर थाना बरसाना पुलिस हाथिया गांव पहुंच गई और असलहा बनाने की फैक्ट्री पर धावा बोल दिया। अपने को घिरा देख बदमाश वहां से भागने लगे और पुलिस पर फायर कर दिया। अपने बचाव में पुलिस ने फायर किया। गनीमत रही कि इस मुठभेड़ में पुलिस का कोई भी कर्मी हताहत नहीं हुआ और असलाह बनाने वाले हाजी उमर पुत्र मौजा खान , रतिया पुत्र चाव और जमशेद पुत्र मोमन खां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हाथिया गांव के तीन अवैध असला फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है और कई हथियार बरामद किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+