VIDEO: मेडिकल स्टोर पर चले धुअांधार लात-घूंसे, एकदम से आ धमके 8-10 दबंग
स्टोर मालिक कुछ समझ पाता उससे पहले ही दबंगों ने धुआंधार लात-घूंसों से स्टोर मालिक समेत दोनों भाइयों को बुरी तरह से धुन डाला।
मथुरा। मथुरा थाना हाईवे इलाके के मंडी चौराहे पर स्थित मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दबंग लोगों ने एक मेडिकल स्टोर पर जाकर दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी।
जमकर चले लात-घूंसे
स्टोर मालिक कुछ समझ पाता उससे पहले ही दबंगों ने धुआंधार लात-घूंसों से स्टोर मालिक समेत दोनों भाइयों को बुरी तरह से धुन डाला। इतना ही नहीं उन्होंने पूरे मेडिकल स्टोर में जमकर तोड़फोड़ भी की। मारपीट की ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मेडिकल स्टोर पर मारपीट होते देख आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो दबंग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मेडिकल स्टोर मालिक ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही डायल 100 की गाड़ी मौके पर आ पहुंची और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया और सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए।
जान से मारने की धमकी
पीड़ित योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 8-10 नामजद लोग उनकी दुकान पर आए और उन्होंने उनके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications