VIDEO: महंगे मोबाइल के शौक ने बना दिया चोर और दोस्त ने दिखा दी दुकान

एक लड़का दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा जबकि दुसरा दुकान के अंदर आया। इसके बाद लड़के ने महंगा मोबाइल लेने की बात कही।

कानपुर। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक इलाके में लूट का वीडियो सामने आया है जहां एक मोबाइल शॉप से एक युवक दो कीमती मोबाइल लूटकर भाग गया। दुकानदार जब तक उसको पकड़ने के लिए बाहर भागा तब तक वो मोबाइल लुटेरा अपने साथी के साथ मोटरसाइकल से भाग निकला। मोबाइल लुटेरे की सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डायल 100 पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज को अपने कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश में जुट गई।

VIDEO: महंगे मोबाइल के शौक ने बना दिया चोर और दोस्त ने दिखा दी दुकान

बर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक जीपी खरे के बेटे की घर के बाहर ही गुनगुन मोबाइल शॉप है। मोबाइल शॉप में पांच आदमी काम करते हैं। सजत ने बताया की दो लड़के लाल कलर की अपाचे मोटरसाइकिल से आए। एक लड़का दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा जबकि दुसरा दुकान के अंदर आया। लड़के ने महंगा मोबाइल लेने की बात कही जिसपर उसको एक सैमसंग का जे-सेवन व एक जिओनी का मोबाइल दिखाया।

कुछ देर बात करने के बाद लड़का मोबाइल लेकर दुकान के बाहर भाग गया। दुकानदार जब तक उसको पकड़ने के लिए बाहर आते तब तक वो अपने साथी के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर भाग गया। मोबाइल लुटेरों द्वारा लूट की गई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सजत ने बताया कि दोनों युवक कई दिन से दुकान में मोबाइल देखने आ रहे थे। पुलिस को सूचना देने के बाद ये वीडियो देखा गया अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+