VIDEO: देखिए गांव में LIVE शूटआउट...पूर्व ग्राम प्रधान पर बरसाईं गोलियां

बराबर से 3 बाइक सवार गुजरते हैं जिन्होंने चेहरे पर नकाब लगाया हुआ है और वो ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। जिसमें पूर्व प्रधान को कई गोली लगी, वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हत्यारे फरार।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने की सनसनी वारदात हुई जिसमें पूर्व ग्राम प्रधान को 3 बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना में पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, शूटआउट वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार तीन नकाबपोश हत्यारे स्कूटी सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं। जिसके बाद स्कूटी सवार नीचे गिर जाता है। उसके बाद प्रधान भागने का प्रयास करता है लेकिन कई गोलियां लगने से वो मौके पर ही गिर गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Live Shootout in Muzaffarnagar

देखिए VIDEO...

सीसीटीवी कैमरे में कैद तीन हत्यारे नकाबपोश हैं और अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी जल्द खुलासे का दावा कर रहे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह स्कूटी सवार पूर्व प्रधान एक रास्ते से जा रहा है तभी बराबर से 3 बाइक सवार गुजरते हैं जिन्होंने चेहरे पर नकाब लगाया हुआ है और वो ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। जिसमें पूर्व प्रधान को कई गोली लगी, वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हत्यारे मौके से फरार हो गए। इस पूरे शूटआउट को वीडियो में साफ देखा जा सकता है।

हत्या का शूटआउट कैमरे में कैद जरूर हुआ लेकिन पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई भी कामयाबी हाथ नहीं लगी है। अभी तक पुलिस हत्यारों की पहचान भी नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि ये शख्स सीकरी गांव का पूर्व प्रधान मोहम्मद अम्मार है जो अपने घर जा रहा था। जिसकी नगर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी, अंसारी रोड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी तक पुलिस ना तो हत्या की वजह पता कर पाई है और ना ही हत्यारों का कोई सुराग ढूंढ पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+