Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Live Accident: तेज स्पीड में आ रही बाइक सीधे बस में घुसी, सवार था 4 साल का बच्चा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस सड़क हादसे में एक पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें मेरठ के मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Live road accident in muzaffarnagar caught on CCTV

मुजफ्फरनगर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो कैद हुआ है। इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि एक बस तेजी से चल रही है और जैसे ही बस सवारी उतारने के लिए रुकती है वैसे ही पीछे से बाइक सवार दंपति तेज स्पीड में सीधा बस के पीछे भिड़ जाते हैं। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि वह बस से भिड़ते ही दोनों पति पत्नी धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं। गनीमत ये रही कि घायल दम्पत्ति के चार वर्षीय बच्चे को कोई चोट नहीं आई। बस और बाइक की भिड़ंत का विडियो पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर अवस्था को देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। दरअसल ये दर्दनाक हादसा ककरौली थाना क्षेत्र का है और घायल दंपति बाइक पर सवार होकर ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला से भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उसी समय ककरौली थाने से कुछ ही दूरी पर ये दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस की माने तो इस हादसे में बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+