VIDEO: जब नकली का पड़ा असली किन्नर से पाला, देखिए पिटाई LIVE
किन्नर को इस आरोप में पीटा जा रहा है कि वो नकली किन्नर बनकर असली किन्नरों के क्षेत्रों में बधाई मांगता है।
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवक को किन्नर बनकर बधाई मांगना इतना महंगा पड़ गया कि असली किन्नरों ने नकली किन्नर की चौकी के अंदर घुसकर जमकर धुनाई शुरू कर दी। नकली किन्नर की इस धुनाई का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में बनाकर क्षेत्र में वायरल कर दिया है।

बताया जा रहा है कि ये मामला हापुड़ देहात के भीमनगर चौकी का है जहां एक किन्नर को इस आरोप में पीटा जा रहा है कि वो नकली किन्नर बनकर असली किन्नरों के क्षेत्रों में बधाई मांगता है और उनका नाम भी बदनाम करता है।
बस इसी बात को लेकर असली किन्नरों ने इसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। आप EXCLUSIVE तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि कैसे किन्नर चौकी के अंदर घुसकर इस नकली किन्नर की जमकर पिटाई कर रहे हैं।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications