VIDEO: महिला ने तोड़ा जेठ का ताला और सबने देखा

महिला के साथ कई साल पहले उसके ससुर ने दुष्कर्म किया था जिसमें पति और जेठ ने ससुर का साथ दिया था।

मेरठ। एक महिला के साथ कई साल पहले उसके ससुर ने दुष्कर्म किया था जिसमें पति और जेठ ने ससुर का साथ दिया था। यहां तक कि पति ने तो इस पूरे कृत्य का वीडियो भी बनाया था। जिसके बाद महिला ने ससुर, जेठ और पति पर केस भी किया था, जिसमें पति अभी तक जेल में है।

VIDEO: महिला ने तोड़ा जेठ का ताला और सबने देखा

परेशान होकर महिला अपने घर मुजफ्फरनगर के खतौली जाकर रहने लगी। तो अब उसने मेरठ के सूरजकुंड पर आकर देखा कि उसके घर पर जेठ ने अपना ताला लगाया हुआ है, जैसे ही वो इसका विरोध करने के लिए ताला तोड़ने गई तो उसकी जेठ से कहासुनी हो गई।

फिर क्या था महिला ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर विरेश गुप्ता जो कि रिश्ते में डॉली का जेठ लगता है, उसकी जमकर पिटाई ही कर डाली। लोग घंटों तक सड़क पर ड्रामा देखते रहे। काफी देर तक यूं ही हंगामा चलता रहा। उसके बाद महिला ने ताला तोड़कर घर के अंदर अपना सामान रख लिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+