VIDEO: देखिए मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर LIVE, जब जंगल में भाग गए बदमाश

कावड़ यात्रा की वजह से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी कार सवार बदमाश जब चेक पोस्ट पर पहुंचे तो पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए बदमाश बाईपास से एटूजेड रोड की तरफ दौड़े जिसके बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर कार सवार बदमाशों को घेर लिया।

VIDEO: देखिए मुजफ्फरनगर में एंकाउंटर LIVE, जब जंगल में भाग गए बदमाश

कार सवार बदमाश खुद को घिरा देख कार छोड़कर जंगल में घुस गए। बदमाश लगातार पुलिस पर फायरिंग करते रहे जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, बदमाशों और पुलिस के बीच घंटों तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला चिकित्सालय भिजवाया और बदमाशों के साथियों को पकड़ने के लिए खेतों में घंटों तक कॉम्बिंग की लेकिन तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे।

VIDEO: देखिए मुजफ्फरनगर में एंकाउंटर LIVE, जब जंगल में भाग गए बदमाश
VIDEO: देखिए मुजफ्फरनगर में एंकाउंटर LIVE, जब जंगल में भाग गए बदमाश

पूरा मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एटूजेड रोड का है जहां पर बदमाशों और पुलिस के बीच घंटों तक फायरिंग चलती रही। आला अधिकारियों का कहना है कि बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन कावड़ यात्रा की वजह से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी कार सवार बदमाश जब चेक पोस्ट पर पहुंचे तो पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों पर जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं और एक बिना नंबर की लाल रंग की कार भी बरामद की गई है। कार में एलुमिनियम की कुछ प्लेट मौजूद है। ये देखकर लग रहा है कि बदमाश कहीं से इन प्लेटों को लूटकर लाए थे। बहरहाल घायल बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+