CM योगी ने सिर पर रखा हाथ तो बदल गया बच्चों का भाग्य

वाराणसी। दो दिवसीय यात्रा पर वाराणसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अगस्त को दीन दयाल राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो बच्चों के सिर पर हाथ रखकर उनसे स्कूल जाने की बात पूछी तो दोनों लड़कों ने बताया कि वो काफी गरीब है। इसके बाद सीएम योगी ने तत्काल डीएम को दोनों बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने का आदेश दिया। सीएम योगी को एक्शन में देखकर भाजपा विधायक रविन्द्र जायसवाल ने इन बच्चों की स्कूल फीस, ड्रेस, कापी-किताब आदि का खर्चा उठाने की बात कही।

बच्चे जाने लगे स्कूल

बच्चे जाने लगे स्कूल

सीएम योगी के साथ इस मुलाकात ने शिवा और प्रिया की किस्मत बदल दी। सीएम के दिये हुए आदेश के 24 घण्टो के अंदर ही इन दोनों बच्चों का एडमिशन हुकुलगंज के तुलसी निकेतन स्कूल में LKG और UKG में करा दिया गया हैं। साथ ही उन्हें निःशुल्क ड्रेस, किताब-कॉपी, जूते ,मोजा से लेकर वो हर चीजे मुहैया करा दिया गया जिनकी उन्हें पढ़ाई के बीच आवश्यकता पड़ेगी और वो अब स्कूल जा रहे हैं।

बच्चों पर कैसे पड़ी सीएम योगी की नजर

बच्चों पर कैसे पड़ी सीएम योगी की नजर

दरसअल बीते 27 अगस्त को जब यूपी के मुखिया योगी आदित्य नाथ पाण्डेयपुर के दीन दयाल राजकीय चिकित्सालय में निरीक्षण कर रहे थे तो उन्होंने वहां मौजूद मरीजों के तीमारदारों से भी अस्पताल की सुविधाएं भी जानने की कोशिश की। इसी दौरान योगी की निगाह अस्पताल के बरामदे में बैठे 6 वर्षीय शिवा और 8 वर्षीया प्रिया पर पड़ी। सीएम योगी उनके पास गए और उन्होंने प्यार से सिर पर हाथ फेरते हुए उनसे स्कूल जाने की बात पूछी।

बच्चों को बड़ा आदमी बनने का दिया संदेश

बच्चों के पास में बैठे उनके पिता ने सीएम योगी को बताया कि गरीबी के चलते वो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते हैं। इतना सुनते ही योगी ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र को बुलाया और उन्हें आदेश देते हुए कहा कि, इन बच्चों का एडमिशन कराओ और ड्रेस किताब, कॉपी, दिलाओ। इसके बाद सीएम योगी ने बच्चों से कहा, 'तुम्हारे पैरो में चप्पल भी नही है स्कूल जाओगे तो जूते पहनोगे, वहाँ ड्रेस मिला, खाना मिलेगा, खूब मन लगा कर पढ़ना और पढ़ लिख कर बड़े आदमी बनना ठीक हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+