उत्तर प्रदेश में चलते रहेंगे लाइसेंसी कत्लखाने, कानून तोड़ने पर होगी कार्रवाई

बीजेपी ने यूपी चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था और घोषणापत्र में भी वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनते ही सूबे के सभी बूचड़खाने बंद कर दिए जायेंगे।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कत्लखानों को लेकर मचे शोर के बीच प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एंव चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा है कि जिन लोगों के पास कटान का लाइसेंस है, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। वही कत्लखाने सरकार बंद कराएगी जो अवैध रूप से सूबे में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। प्रदेश भर में कत्लखानों पर प्रशासन की सख्ती के बाद उन्होंने ये बात कही है।

सिद्धार्थ सिंह

आपको बता दें कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कई शहरों में बूचड़खानों पर ताले लटकने की बात सामने आई है। बीजेपी ने यूपी चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था और घोषणापत्र में भी वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनते ही सूबे के सभी बूचड़खाने बंद कर दिए जायेंगे। भाजपा ने चुनाव के दौरान प्रदेश के कत्लखाने बंद कराने की बात कहते हुए काफी वोटों की लामबंदी की थी।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में काफी संख्या में ऐसे बूचड़खाने हैं, जो पूरी तरह से कटान की शर्तों को पूरा नहीं करते या फिर उनके पास लाइसेंस ही नहीं है। ऐसे बूचड़खाना चला रहे लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जिन के पास लाइसेंस है, वहां पशुओं का कटान पहले की तरह ही होता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+