VIRAL VIDEO: पैसों के लेनदेन को लेकर वकील ने युवक को जड़े थप्पड़
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बार फिर पिटाई की वीडियो वायरल हुआ है। यहां के थाना धौलाना की तहसील में पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवकों में आपसी विवाद हो गया। एक दबंग युवक ने पैसे के लेनदेन को लेकर दूसरे युवक की जमकर पिटाई कर दी।


पिटाई की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। आप EXCLUSIVE वीडियो में पिटाई की फुटेज देख सकते हैं। इस वीडियो में पैसे के लेनदेन को लेकर दबंग युवक दूसरे युवक की पिटाई कर रहा है। आरोप है की ये दबंग युवक पेशे से वकील है और पीड़ित युवक ने इसको काम कराने के लिए रूपये दिए थे। लेकिन इस वकील ने काम तो किया नहीं उल्टा जब युवक ने वकील से अपने पैसे लेने चाहे तो इसने पीड़ित की पिटाई करनी शुरू कर दी। किसी तरह युवक ने वह से भाग कर अपनी जान बचाई।














Click it and Unblock the Notifications