भारत बंद के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने की गोलीबारी, पथराव

Recommended Video

      Bharat Bandh हुआ हिंसक, SC/ST Act में बदलाव को लेकर कई States में प्रदर्शन | वनइंडिया हिन्दी

      सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट पर दिए गए फैसले के बाद दलित संगठनों के बुलाए भारत बंद ने कई शहरों में हिंसक रूप ले लिया है। सहारनपुर के बेहट में विरोध-प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में दलितों ने और पुलिस पर पथराव कर दिया। बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा गोलीबारी भी की गई, जिस कारण वहां भगदड़ मच गई।

      Lathi Charged by police bharat bandh in Saharanpur

      भारत बंद को लेकर बेहट रोड स्थित गांव बबैल बुजुर्ग के दलित समाज के लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे। सभी प्रदर्शनकारी प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन की जानकारी पाकर थाना बेहट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोपहर करीब साढे बारह बजे तक पुलिस चुपचाप खडे़ होकर प्रदर्शनकारियों को देख रही थी कि अचानक पुलिस ने आक्रामक रूख दिखाना शुरू दिया।

      Lathi Charged by police bharat bandh in Saharanpur

      बता दें कि थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को लाठीचार्ज के आदेश दे दिया। जिसके बाद पुलिस के जवान प्रदर्शनकारियों पर लाठियां लेकर टूट पड़े और प्रदर्शन कर रहे दलितों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होता देख दलितों में गुस्सा फुट गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग भी की। फायरिंग प्रदर्शनकारियों ने की अथवा किसी और ने इस बात का पता नहीं चल सका है। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि गोलीबारी और लाठीचार्ज जैसी कोई घटना नहीं हुई है। किसी ने अफवाह फैलाई है। बबैल बुजुर्ग में जाम लगाया गया है, माहौल पूरी तरह से शांत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+