यूपी: बीएचयू में लाठीचार्ज की बरसी पर आंदोलित हुए स्टूडेंट, एक बार फिर आमने-सामने हुए दो गुट
वाराणसी। 23 सितम्बर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर हुए छात्राओं पर लाठीचार्ज का आक्रोश एक साल बीत जाने के बाद भी शांत नहीं हुआ है। इस बात के प्रमाण में कैम्पस लाठीचार्ज की बरसी मनाते हुए यूनिवर्सिटी के महिला महाविद्यालय की छात्राओं और उनका समर्थन करने वाले छात्रों ने परिसर के विश्वनाथ मंदिर पर नुक्कड़ सभा की। साथ ही महिला महाविद्यालय के गेट पर ओपन माइक सभा का भी आयोजन किया। ऐसे में लाजमी है कि माहौल फिर गरमा गया है और दो गुट एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। दोनों गुटों के आमने-सामने होने की सूचना पर कैम्पस के सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दोनों गुटों के छात्रों को तितर बितर किया।

दूसरे गुट ने किया भद्दी भाषा का प्रयोग
लाठीचार्ज की बरसी मानने वाली छात्राओं का आरोप है कि बीते साल मुख्य द्वार पर पिटाई में अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराने वाली छात्राओं और छात्रों को इस बात का मलाल था कि उन्हें पिछले साल बेरहमी से पीटा गया था। इसी बात को लेकर हम लोग ने विश्वनाथ मंदिर पर नुक्कड़ सभा और महिला महाविद्यालय के गेट पर ओपन माइक डिबेट का आयोजन किया है। इस पूरे मामले पर मनीषा रॉय ने बताया कि जब हम लोगों ने अपना कार्यक्रम शुरू किया तो वहां वही लड़के आ गए। जो पिछले साल हमारा विरोध कर रहे थे। इन लोगों ने जय श्री राम और वन्दे मातरम न बोलने वालों को कैम्पस से बाहर होने की धमकी देते हुए भद्दी भद्दी बाते हमारे साथ के लड़कों के साथ करने लगे। यही नहीं दूसरे गुट के छात्रों ने एमएमवी गेट पर भी ओपन माइक डिबेट कार्यकम में हमारे सर्किल में घुस कर छात्रों को चैलेंज करने लगे। जिसके बाद मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हमे गेट के अंदर कर लाठीचार्च कर उन छात्रों को भगाया। हालांकि मनीषा ने लाठीचार्ज की घटना से इनकार भी किया है।
चीफ प्रॉक्टर को भी झेलना पड़ा विरोध
दो गुटों के आमने सामने होने की सूचना पर एक बार फिर कैम्पस में सरगर्मी बढ़ गई। इस बात की जानकारी जब यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर रोयान सिंह को हुई तो वो अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। रोयान सिंह के आने से ही महिला महाविद्यालय के छात्राओं का गुस्सा और भड़क गया। सभी छात्राओं ने नारेबाजी के साथ अपने कार्यक्रम में दूसरे गुट पर माहौल खराब और सुरक्षा को लेकर उनका विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं इस पूरे मामले पर रोयान सिंह का कहना है कि छात्राएं 23 सितम्बर 2017 की घटना को लेकर विरोध स्वरूप कविता सुना रही थीं। जिसके बाद दूसरे गुट के छात्र भी वहां पहुंचे और दोनों ओर से तेज आवाज में एक दूसरे के अगेंस्ट कविता सुनने का दौर शुरू हुआ। इस बात की जानकारी पर सुरक्षकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों ने दोनो गुटों के छात्रों का मामला शांत करा उन्हें हॉस्टल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- यूपी: यह गिरोह एटीएम बदल आपका खाता कर सकता है खाली, हो जाएं सावधान
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications