UP BOARD: 9th, 10th के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख घोषित

स्टूडेंट 1 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 1 अक्टूबर के बाद कोई भी नए रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

इलाहाबाद। यूपी बोर्ड ने 9वीं व 11वीं क्लास के नए सत्र यानि 2017-2018 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी डेट घोषित कर दी है। स्टूडेंट 1 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 1 अक्टूबर के बाद कोई भी नए रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। साथ ही वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन भी लॉक कर दिया जाएगा। आपको किस तरह रजिस्ट्रेशन करना है, उसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको बता रहे हैं।

UP BOARD: 9th, 10th के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख घोषित

कहां होगा रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले आप माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.upmsp.edu.in) पर जायें। यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा जहां आपको मांगी गई जानकारी भरनी होगी। यहाँ पर आपको रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपये फीस जमा करनी होगी जो विभागीय कोषागार में जमा होगा। यह फ़ीस बैंक चालान या इटरनेट बैंकिंग के जरिये की जा सकेगी। इसकी आपको एक प्रतिलिपि मिलेगी कि आपने फ़ीस जमा कर दी है। फिर इस प्रतिलिपि के साथ शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ही अपलोड करनी होगी। फ़ीस जमा करने के बाद स्टूडेंट को समय 1 अक्तूबर की रात 12 बजे तक शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

इसके बाद की पूरी प्रक्रिया विभागीय होगी। पहले संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर अपलोड छात्र-छात्राओं के विवरणों की गहनता से जाँच करेंगे। अगर स्टूडेंट को कोई संशोधन कराना हो तो वह प्रधानाचार्य के माध्यम से 20 अक्तूबर तक संशोधन करा सकेंगे। इसके बाद 25 अक्तूबर तक पूरा अपडेट डाटा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा हो जायेगा। यूपी बोर्ड कार्यालय आगे की प्रक्रिया स्टार्ट करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+