मुरादाबाद में EVM की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए लंगूर, जानें वजह

मुरादाबाद में ईवीएम की सुरक्षा के लिए लंगूर की तैनाती की गई है। ये लंगूर यहां रखे ईवीएम की सुरक्षा बंदरों से करेंगे।

मुरादाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है। सोमवार को पांचवे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। पांचवे चरण में वोटिंग से पहले मुरादाबाद में एक अनोखी तस्वीर सामने आई। यहां ईवीएम की सुरक्षा में लंगूर की तैनाती की गई है। जी हां मुरादाबाद में ईवीएम की सुरक्षा के लिए लंगूर तैनात किए गए हैं। ये लंगूर यहां बंदरों से ईवीएम की सुरक्षा करेंगे।

Langur brought in by administration in Moradabad to protect EVM machines in Uttar Prdaesh

ईवीएम की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है, लेकिन बंदरों के आतंक के आगे पुलिस के जवान कुछ नहीं कर पाते। ऐसे में ईवीएम को किसी भी तरह की नुकसान से बचाने के लिए लंगूर की तैनाती की गई है।

गौरतलब है कि मेरठ में भी ईवीएम की सुरक्षा के लिए लंगूर की तैनाती की गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मतगणना स्थल के आसपास भारी तादाद में बंदर थे। इन बंदरों से स्ट्रांग रुम को भी खतरा थी। ऐसे में ईवीएम को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए ईवीएम की सुरक्षा में लंगूर की तैनाती की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+