यूपी: लिफ्ट न देने पर महिला सब-इंस्पेक्टर ने ड्राइवर को झाडू से पीटा, देखें वीडियो

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में महिला पुलिसकर्मी की दबंगई सामने आई है। यहां महिला सब इंस्पेक्टर को ड्राइवर द्वारा लिफ्ट न देने पर झाडू से सरेआम पिटाई की है। वहीं, मौजूद किसी युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमक वायरल हो रहा है।

lady sub inspector beats driver to broom because-he denied to lift her in Amethi

मामला मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के अढनपुर बाजार का है। जहां महिला पुलिसकर्मी का नाम अनुराधा साहू बताया जा रहा है। ये सब इंस्टेपक्टर मुसाफिरखाना के कोतवाली में ही कार्यरत है। इस महिला ने लोड गाड़ी को रोककर चालक से लिफ्ट मांगी थी। लेकिन चालक ने लिफ्ट देने से मना कर दिया और वहां से चल दिया। बताया जाता है कि महिला सब-इंस्पेक्टर ने गाडी का पीछा कर रोक लिया और झाडू से गाडी ड्राइवर की बीच बाजार में पिटाई की। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिसिया अंदाज में चालक को गालियां भी दी। बताया जा रहा है कि महिला सब इंस्पेक्टर ने ड्राइवर की पिटाई करने के बाद उसे उसकी गाड़ी को कोतावली ले गई।

बताया जाता है कि वहां मौजूद किसी युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमक वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अमेठी पुलिस अधीक्षक केके गहलौत ने महिला दरोगा अनुराधा को निलंबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+