Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

5 लाख की मांगी थी रंगदारी, लेडी संघम ने कुछ ऐसे किया बदमाशों को गिरफ्तार

हापुड़। यूपी के हापुड़ में लेडी सिंघम मनु चौधरी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश फोन पर रंगदारी मांगा करते थे। बदमाशों ने हाल ही में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में ग्राम प्रधान व एक व्यक्ति से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी मनु चौधरी को सूचना मिली तो अपनी फोर्स के साथ रवाना हो गई और पुलिस ने मोहम्मदपुर की पुलिया पर घेरा बंदी कर मुठभेड़ के बाद इन 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से 80 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। लेडी सिंघम की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

lady police along with her force arrested 4 criminals in hapur

बदमाशों द्वारा ग्राम प्रधान साबुद्दीन और वसीम से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी पुलिस को इस मामले में सूचना दी गयी तो तुरंत मनु चौधरी ने अपनी फोर्स को साथ लिया और बदमाशों की तलाश में जुट गई। काफी मेहनत के बाद पुलिस को कामयाबी मिल ही गयी, मनु चौधरी ने वसीम द्वारा रंगदारी लेते हुए बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से 80 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई। लेडी सिंघम की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं फरार बदमाश मुकेश हरियाणा की तलाश जारी है जिसकी जल्दी गिरफ्तारी करने की भी बात कही गयी है।

lady police along with her force arrested 4 criminals in hapur

पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर बताया कि ये बदमाश मुकेश हरियाणा के साथ मिलकर ग्राम प्रधान से व एक व्यक्ति से रंगदारी मांग रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने सतकर्ता दिखाते हुए बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से नकदी भी बरामद की गई है। मुकेश हरियाणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से 6 तमंचे, कारतूस, घटना में इस्तेमाल 3 बाइक और 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इनका रिकॉर्ड देखा गया तो करीब 3 दर्जन अपराध के मुकदमे इन लोगों पर दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा के 30 जिलाध्यक्ष किए घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+