योगी सरकार बना रही फ्लाईओवर, सरिया बना मौत का जाल, फंसे मजदूर
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ के नेशनल हाईवे-24 पर उस वक्त हादसा के बाद अफरातफरी मच गई जब फ्लाईओवर के पिलर का जाल गिरने से हादसा हो गया जिसमें काम कर रहे चार मजदूर जाल के अंदर दब गए। घंटो तक इसी तरह ये चारों मजदूर इस जाल में दबे रहे जिनको पुलिस और आसपास के लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। चारों की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पिलखुवा कोतवाली इलाके के नेशनल हाइवे-24 पर फ्लाईओवर बन रहा है। जब मजदूर पिलर के जाल पर काम कर रहे थे तभी अचानक किसी कारण जाल गिर गया। जाल पर काम कर रहे 4 मजदूर उसमें दब गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। क्रेन बुलाकर मजदूरों को निकालने की कोशिश की जाने लगी।
चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया जिसमें दो मजदूरों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और घटना के बाद लगे जाम को खुलवाने लगी। ये काम यूपी सरकार द्वारा कराया जा रहा है लेकिन मजदूरों को किसी भी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गयी है।












Click it and Unblock the Notifications