तस्वीरें: कितना भयावह था कुशीनगर हादसा, जिसने छीन ली 13 मासूमों की जिंदगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आज सुबह दुदही रेलवे क्रासिंग पर स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई, इस हादसे में 13 बच्‍चों की मौत की है, जबकि 7 बच्‍चे गंभीर रूप से घायल हैं।

सुबह हुआ हादसा

सुबह हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेन्जर से उसकी टक्कर हो गई।

सूचना पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन

सूचना पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन

हदासे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशान मौके पर पहुंच गया। विशुनपुरा थाने की पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है।

मानव रहित क्रॉसिंग पर हुआ हादसा

मानव रहित क्रॉसिंग पर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। दुदही क्रासिंग पर कोई भी गेटमैन तैनात नहीं था, जिसके कारण ये हादसा हुआ। इस रूट पर ट्रेनों का ज्‍यादा संचालन नहीं होता है, गिनी चुनी ट्रेनें ही यहां से चलती हैं।

गाने सुन रहा था ड्राइवर

गाने सुन रहा था ड्राइवर

बताया जाता है कि घटना के वक्त ड्राइवर इयर प्लग लगा कर गाने सुन रहा था। ट्रेन देख बच्चों ने शोर मचाया पर ड्राइवर सुन नहीं सका।

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी ने जताया दुख

कुशीनगर जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुःख पंहुचा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना से प्रभावित लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने व हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

विशुनपुरा इलाके में हुआ हादसा

विशुनपुरा इलाके में हुआ हादसा

डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेन्जर से उसकी टक्कर हो गई।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति ने जताया दुख

हादसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रेल मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है। हादसा सुबह 7 बजकर 10 मिनट के आस-पास का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+