कवि कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम शामिल होने की चर्चा
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो रही हैं। इन 10 सीटों में 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पाले में हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि यूपी बीजेपी द्वारा राज्यसभा के साथ सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन हेतु 35 लोगों का एक पैनल तैयार किया गया है।
ऐसे में पैनल में से राज्यसभा में भेजे जाने वाले सात उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि तैयार की गई सूची में कवि कुमार विश्वास का भी नाम है। कवि कुमार विश्वास का नाम शामिल होने के चलते उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।

हालांकि अंदरखाने में यह भी चर्चा चल रही है कि कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अब ऐसे में कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं या फिर उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं। 10 सीटों में 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास हैं जबकि 3 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में जाएंगी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा भेजे जाने वाले उम्मीदवारों के नाम चयन की सूची तैयार की जा रही है।
पार्टी से जुड़े सूत्रों का यह भी कहना है कि सोमवार को मुख्यमंत्री की आवास पर एक बैठक हुई थी। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
ऐसे में राज्यसभा भेजे जाने के लिए 35 लोगों की एक सूची तैयार की गई है। तैयार की गई सूची को भारतीय जनता पार्टी हाई कमान भेजा जाएगा। बीजेपी हाई कमान के द्वारा 35 लोगों के नाम में से सात लोगों के नाम का चयन किया जाएगा।
इस बारे में वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य और कुमार विश्वास के करीबी माने जाने वाले अजय मिश्रा से बात की गई। अजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी हाई कमान द्वारा ही सूची तैयार की गई है। यदि कवि कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजा जाता है तो यह काफी खुशी की बात है।












Click it and Unblock the Notifications