बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरी क्षत्रिय युवा वाहिनी, कहा: '4 हजार बुलडोजर लेकर पहुंचेंगे दिल्ली'

Wrestlers Protest: क्षत्रिय युवा वाहिनी की चेतावनी! अगर खाप पंचायत और टुकड़े टुकड़े गैंग पहलवानों के आंदोलन से वापस नहीं जाती हैं तो अब हम लोग भी बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में 4 हजार बुलडोज़रों के साथ दिल्ली कूच करेंगे।

Kshatriya Yuva Vahini support Brij Bhushan Sharan Singh Will reach Delhi with 4000 bulldozers

Recommended Video

    बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरी क्षत्रिय युवा वाहिनी,कहा: '4 हजार बुलडोजर लेकर पहुंचेंगे दिल्ली'
    गोंडा के गांधी पार्क में क्षत्रिय युवा वाहिनी द्वारा महापंचायत का आयोजन कर कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में दिल्ली कूच करने को लेकर गृह मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट गोंडा को सौंपा गया। महापंचायत में कैसरगंज से बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर चर्चा करते हुए क्षत्रिय युवा वाहिनी ने दिल्ली कूच करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम लोग 4 हजार बुलडोजर लेकर दिल्ली कूच करेंगे।
    Kshatriya Yuva Vahini support Brij Bhushan Sharan Singh Will reach Delhi with 4000 bulldozers

    40 गांव के प्रधान व जिला पंचायतों के साथ हुई महापंचायत
    क्षत्रिय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि 'हम लोगों ने 40 गांव के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों और लोगों के साथ मिलकर महापंचायत में यह निर्णय लिया है कि पहलवानों का जिस तरीके से खाप पंचायतें समर्थन कर रही हैं, अगर वह अपना समर्थन वापस नहीं लेती हैं, तो हम लोग भी दिल्ली कूच करेंगे और जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में धरना प्रदर्शन करेंगे।

    Kshatriya Yuva Vahini support Brij Bhushan Sharan Singh Will reach Delhi with 4000 bulldozers

    अगर टुकड़े-टुकड़े गैंग पहलवानों के धरने से वापस नहीं जाती हैं!
    क्षत्रिय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक अमित सिंह ने बताया कि आज हम लोगों ने महापंचायत का आयोजन किया था। महाराणा प्रताप की जयंती पर इस महापंचायत में यह निर्णय हुआ कि हम लोग भी दिल्ली में आगामी दिनों में कुछ करेंगे। अगर खाप पंचायत पहलवानों के धरने से नहीं हटते हैं और टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग अगर पहलवानों के धरने से वापस नहीं जाते हैं, तो हम लोग यहां से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

    Kshatriya Yuva Vahini support Brij Bhushan Sharan Singh Will reach Delhi with 4000 bulldozers

    4 हजार बुलडोजर लेकर पहुंचेंगे दिल्ली
    उत्तर प्रदेश सहित तमाम राज्यों में हमारी महापंचायत हो रही है। हम लोगों ने फैसला किया है कि "अगर वह लोग ट्रैक्टर से दिल्ली कूच करने की बात कर रहे हैं तो हम लोग 4 हजार बुलडोजर लेकर दिल्ली कूच करेंगे।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि "दिल्ली से 200 किलोमीटर के दूरी के अंदर ही लगभग 2000 से ज्यादा क्षत्रिय समाज के लोगों के गांव है। एक आवाहन पर वह लोग दिल्ली के जंतर मंतर के लिए कूच करेंगे, उसके बाद वहां पर खड़े होने के लिए जगह नहीं मिलेगी।"

    Kshatriya Yuva Vahini support Brij Bhushan Sharan Singh Will reach Delhi with 4000 bulldozers

    सनातन धर्म का अपमान कर रहे पहलवान व टुकड़े गैंग
    वही छत्रिय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा जब तक मामला पहलवानों और कुश्ती संघ अध्यक्ष के बीच था, हम लोग कुछ नहीं बोले। लेकिन जब देखा जा रहा है कि वहां धरने पर बैठे लोगों द्वारा लगातार क्षत्रिय समाज का अपमान किया जा रहा है, सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है, भारत का अपमान किया जा रहा है, तो अब हम लोग अपमान नहीं सहेंगे। हम लोग भी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+