BJP की इस महिला नेता के पास है 'अथाह दौलत', जानें UP में कौन है सबसे कम और सबसे ज्यादा संपत्ति वाले सांसद
MPs highest and lowest assets in UP: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान कई लोकसभा सीटों पर काफी अमीर प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। जबकी कम संपत्ति वाले चुनाव मैदान में अपना किस्मत आजमाए।
कम संपत्ति वाले सर्वाधिक प्रत्याशी निर्दलीय ही चुनाव मैदान में रहे। लेकिन वे चुनाव नहीं जीत सके। फिलहाल आईए जानते हैं उन दो सांसदों के बारे में जो सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले हैं।

तो यहां हम बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के बीच ही अधिकतर सीटों पर कड़ी टक्कर देखी गई। ऐसे में सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले सांसदों में इन्हीं दो पार्टियों के नेता शामिल हैं।
मथुरा भाजपा सांसद हैं सबसे अमीर
अमीर सांसदों की लिस्ट यदि देखें तो मथुरा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद बनीं हेमा मालिनी के पास अथाह दौलत है। हेमा मालिनी के पास 278 करोड़ की संपत्ति है और हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की सबसे अमीर सांसद हैं।
हेमा मालिनी ने कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर को 293407 वोटों से चुनाव हराया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो हेमा मालिनी को 510064 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 216657 वोट मिले। ऐसे में हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा से सांसद बनीं।
इटावा के सपा सांसद के पास है सबसे कम संपत्ति
उत्तर प्रदेश में सबसे कम संपत्ति वाले सांसदों में समाजवादी पार्टी के इटावा से सांसद बने जितेंद्र सिंह दोहरे का नाम है। समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र सिंह दोहरे की कुल संपत्ति महज 30 लाख रुपए ही है।
इस लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिली हालांकि अंत में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह दोहरे ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 58419 वोटों से चुनाव हरा दिया।
इटावा लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह दोहरे को 490747 वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राम शंकर कठेरिया को 432328 वोट मिले। इसके अलावा नगीना लोकसभा सीट से सांसद बने चंद्रशेखर आजाद सबसे कम संपत्ति वाले सांसदों में दूसरे नंबर पर हैं। चंद्रशेखर आजाद के पास 44 लाख की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications