जानिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के परिवार में कौन-कौन हैं?
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर सहारनपुर के देवबंद में बुधवार 28 जून की शाम को हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ, जब चंद्रशेखर देवबंद दौरे पर थे। अज्ञातों द्वारा फायरिंग में चंद्रशेखर घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई थी और वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। वहीं, अब इस मामल में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरात में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं, इस हमले प्रयोग हुई कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। तो आइए जानते हैं कौन है चंद्रशेखर के परिवार में...

3 दिसंबर 1986 को सहारनपुर के घडकौली गांव में चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ था। चंद्रशेखर के पिता गोवर्धन दास सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। तो वहीं, मां कमलेश देवी गृहणी हैं। चंद्रशेखर आजाद के दो भाई भी हैं। बड़े भाई का नाम भरत सिंह और छोटे भाई का नाम कमल किशोर है।
चंद्रशेखर आजाद विवाहित है और उनकी पत्नी का नाम वंदना कुमारी है। चंद्रशेखर का एक 4 महीने का बेटा भी है जिसका नाम युग है। इतना ही नहीं, चंद्रशेकर के ऊपर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। चंद्रशेखर ने अपनी पत्नी और बेटे के नाम का जिक्र साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में किया था।
चंद्रशेखर आजाद ने देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की हैं। चंद्रशेखर आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना चाह रहे थे, लेकिन सहारनपुर के एक अस्पताल में पिता के इलाज के दौरान दलितों पर हुए अत्याचार को देखते हुए वह समाजसेवी बन गए।
चंद्रशेखर आजाद एक अंबेडकरवादी हैं जो भीम आर्मी के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। चंद्रशेखर, सतीश कुमार और विनय रतन सिंह ने साल 2014 में भीम आर्मी की स्थापना की थी। यह संगठन भारत में शिक्षा के माध्यम से दलितों की मुक्ति के लिए काम करता है।
चंद्रशेखर ने साल 2019 में पीएम मोदी के सामने वाराणसी से चुनाव लड़ने की योजना भी बनाई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना प्रस्ताव को वापस ले लिया था। हालांकि, साल 2022 में चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहरी सीट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
इस चुनाव में चंद्रशेखर आजाद को हार का सामना करना पड़ा और 7,543 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। तो वहीं, अब चंद्रशेखर आजाद के काफिल पर देवबंद दौर के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें वह घायल हो गए थे। सहारनपुर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अभी मेरी चंद्रशेखर से बात हुई है। वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।
डॉक्टर ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है। गुरुवार सुबह जांच के बाद उनके डिस्चार्ज होने की संभावना है। बता दें कि मामले में पुलिस ने हमलावरों की कार बरामद कर ली है. चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications