यूपी: बदल गए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम, इस प्रॉसेस से अब घर बैठे मिलेगा लाइसेंस
लखनऊ। गाड़ी चलाना चाहते हैं तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत तो पड़ती ही है। पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको कई बार आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जनवरी 2019 से प्रदेश के लोगों को सुभीता मिलेगी। नए अनुबंध में डीएल आवेदन के प्रपत्रों की जांच आरटीओ कर्मी नहीं बल्कि एजेंसी के कर्मचारी करेंगे। वाराणसी के एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय ने बताया कि स्मार्ट कार्ड से डीएल जारी करने का काम निक्सी कंपनी के पास है। उससे नए सिरे से अनुबंध किया जा रहा है।

* दूसरे दिन डीएल ऑल इंडिया रजिस्ट्रर में दर्ज किया जाएगा।
* तीसरे दिन डीएल आरटीओ मुख्यालय से जारी किया जाएगा।
* अगले चार दिनों के अंदर ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक के घर के पते पर पहुंच जाएगा।
कुल मिलाकर डाइविंग लाइसेंस आवेदक के घर पहुंचने में एक सप्ताह का समय लगेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधियारियों ने ऐसा दावा किया है।

आपको बता दें कि अगर आपका पता बदल जाता है तो हेल्पलाइन नंबर पर डीएल का नंबर सहित नया पता दर्ज कराने पर डीएल भेजा जाएगा। नई व्यवस्था के तहत पूरे प्रदेश भर में ड्राइविंग लाइसेंस राजधानी लखनऊ में प्रिंट होंगे और यहीं से ही हर जनपद में आवेदकों के घर के पते पर भेजे जाएंगे। डीएल की डिलीवरी होते ही आवेदक के मोबाइल पर एसएमएस आएगा और सात दिनों में घर पहुंचेगा।
अगर आपने अभी तक एक बार भी लाइसेंस नहीं बनवाया है तो आपको सबसे पहले लर्नर लाइसेंस बनवाना होगा। लर्नर लाइसेंस के बाद ही परमानेंट लाइसेंस बन सकता है।
ये भी पढ़ें- 2019 का चुनाव 'मोबाइल सैनिकों' से जीतेगी बीजेपी?, CM योगी ने दिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के ये टिप्स
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications