VIDEO: बांके बिहारी मंदिर में किन्नरों ने ढोंगी के फाड़े कपड़े, पीट-पीटकर नकल करने का सिखाया सबक
किन्नरों के इस विवाद में किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। पुलिस कर्मियों और मंदिर के निजी सुरक्षा कर्मियों ने भी मामले से दूरी बनाना ही ठीक समझा।
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध बांके मंदिर के बाहर उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब किन्नरों ने एक युवक की सरेआम चप्पलों से धुनाई करते हुए उसके सारे कपड़े फाड़ दिए। एक वीडियो के जरिए इस घटना का खुलासा हुआ है। वीडियो में 4-5 किन्नर मिल कर एक युवक की चप्पलों से पिटाई करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। ये मामला होली के समय का बताया जा रहा है।

देखिए VIDEO...
घटना के दौरान किन्नर काफी समय तक युवक को पीटते रहे। किन्नरों ने युवक की ऐसी पिटाई की उसके कपड़े तक फाड़ डाले। किन्नरों के इस विवाद में किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। यहां तक कि मंदिर परिसर में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों व मंदिर के निजी सुरक्षा कर्मियों ने भी इस मामले में कोई हस्तक्षेप तक करना मुनासिब नहीं समझा।
किन्नरों ने पिटाई क्यों की और पिटने वाला युवक कौन था? इस बारे में न तो किन्नरों ने ही कुछ बताया और न ही पिटने वाले युवक ने। हालांकि स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि पिटने वाला युवक नकली किन्नर बन मंदिर के सामने श्रद्धालुओं से पैसे मांगता था। इसी बात को लेकर असली किन्नरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।












Click it and Unblock the Notifications