Kheri Lok Sabha Chunav Result 2024: खीरी में नहीं चला अजय मिश्र टेनी का दबदबा, सपा ने किया पराजित
Kheri Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि इस बार, बीजेपी का 'नारा 400 पार' काम नहीं कर सका। बीजेपी बहुमत से पीछे रह गई है। अब सत्ता में बीजेपी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के सहारे ही रह सकती है।
आयोग के नतीजों में, बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं. सरकार बनाने के लिए 272 के आंकड़े चाहिए। एनडीए गठबंधन के खाते में करीब 292 सीटें गिरी हैं। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन का 234 सीटों पर कब्जा रहा। खास बात यह रही कि लोकसभा में 80 सीटें देने वाले यूपी में भी 'मोदी मैजिक' विफल रहा। आधी से ज्यादा सीटें कांग्रेस के पाले में चली गईं।

इसी कड़ी में, एक खास सीट 'खीरी लोकसभा सीट' पर भी कांग्रेस के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने झटक ली। लगातार दो बार से खीरी सीट पर कब्जा जमाने वाले बीजेपी के अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी हैट्रिक लगाने से चूक गए। सपा के उत्कर्ष वर्मा 'मधुर ने 34329 वोटों के अंतर से हरा दिया।
हैट्रिक का सपना टूट!
- सपा के उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' - 557365 (+ 34329)
- बीजेपी के अजय कुमार - 523036
प्रमुख चुनावी परिणाम:
- 2019: बीजेपी के टिकट पर अजय मिश्र टेनी ने समाजवादी पार्टी के डॉ. पूर्वी वर्मा को हराया था। अजय मिश्रा को 609,589 वोट मिले, जबकि डॉ. पूर्वी वर्मा को 390,782 वोट मिले थे।
- 2014: बीजेपी के टिकट पर अजय मिश्र टेनी ने कांग्रेस के जफर अली नकवी को हराया था। बीजेपी को 398,578 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 183,940 वोट मिले थे।
- 2009: कांग्रेस टिकट पर जफर अली नकवी ने जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications