Atiq-Umesh Pal case: अतीक की पत्नी शाइस्ता पर उमेश पाल ने किया था कमेंट, उसके बाद ही बनी मर्डर की साजिश

Atiq Ahmed को लेकर उसके वकील खान सौलत हनीफ ने नया खुलासा किया है। साथ ही उसने उमेश पाल की हत्या की असली वजह बताई।

Umesh Pal

माफिया अतीक अहमद और उमेश पाल में काफी पुरानी दुश्मनी थी। उनकी हत्या के बाद दावा किया गया कि राजू पाल हत्याकांड की गवाही और प्रॉपर्टी डीलिंग की चलते अतीक ने ये कांड करवाया, लेकिन अब उसमें एक अहम खुलासा हुआ है।

हाल ही में अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को पुलिस ने रिमांड पर लिया। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने कई अहम खुलासे भी किए। साथ ही उमेश पाल के मर्डर के पीछे नई थ्योरी बताई।

हनीफ के मुताबिक कुछ वक्त पहले उमेश पाल और अतीक में नया विवाद हो गया था। धूमनगंज में एक जमीन का मामला चल रहा था। जिसमें अतीक की ओर से गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल से मिलने पहुंचा। उसने साबरमती जेल में बंद अतीक से उमेश पाल की बात करवाई।

अतीक फोन पर अपनी रौब झाड़ रहा था। उसने उमेश को गाली देनी शुरू कर दी। इस पर उमेश ने भी उसे गाली दी। जिससे अतीक काफी नाराज था। इसके बाद उमेश एक शादी समारोह में गया। वहां पर उसने अतीक की पत्नी शाइस्ता को लेकर कुछ कमेंट किया। जिसने आग में घी डालने का काम कर दिया।

हनीफ के मुताबिक ये दोनों बातें ही उमेश हत्याकांड की जड़ हैं। कमेंट की बात से बौखलाया गुड्डू मुस्लिम साबरमती जेल गया। उसने अतीक से मुलाकात कर सारी बात बताई। इसके बाद अतीक ने उमेश के मर्डर को हरी झंडी दी और बरेली जेल में बंद अशरफ ने ये पूरा प्लान रचा।

पूछताछ में ये भी पता चला कि अतीक, शाइस्ता, असद और जेल में बंद उसके दोनों बेटों को इस साजिश की पूरी जानकारी थी। बाद में हर अपडेट शाइस्ता लेती रही। फिलहाल उसको भी उमेश हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है, लेकिन वो अभी फरार है।

हनीफ बनना चाहता है सरकारी गवाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक का सारा कच्चा-चिट्ठा खान सौलत हनीफ के पास है। वो सरकारी गवाह बनने को तैयार है। इस वजह से वो अतीक के राज खोल रहा। उसने शर्त रखी है कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई ना हो, तभी वो सरकारी गवाह बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+