केशव प्रसाद मौर्या ने सपा के घोषणा पत्र को बताया मजाक, बोले-इसे कोई नहीं पढ़ेगा
समाजवादी पार्टी की ओर से आज आगामी लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया गया। सपा के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे मजाक करार दिया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके घोषणा पत्र को कोई भी नहीं पढ़ना चाहता है। आखिर इन लोगों ने ये घोषणा पत्र जारी क्यों किया है। यह सिर्फ अखबार में एक दिन जगह पाने की कोशिश है और इसके अलावा कुछ नहीं।

समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जनता के सामने एक मजाक जैसा है। जिनका खाता खुलेगा या नहीं ये भी नहीं पता है, वो चुनाव का घोषणा पत्र जारी कर रहा हूं। उन्हें घोषणा पत्र जारी करने की बजाए कहना चाहिए कि मैं कांग्रेस पार्टी से कहूंगा कि अगर संसद में उनके कुछ सदस्य पहुंच जाएं तो उनके ये विषय उठाएं। उनके घोषणा पत्र को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। उनका घोषणा पत्र चुनाव के दौरान अखबारों में जगह पाने की कोशिश है। उनका घोषणा पत्र में ना कुछ है और ना ही वो कुछ कर सकते हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके घोषणा पत्र को पढ़ना ही मजाक जैसा लग रहा है। जो देश की ही नहीं बल्कि सिर्फ एक राज्य की पार्टी है। पिछले दो चुनाव में चाहे वो अकेले लड़े या किसी के साथ मिलकर लड़े 5 सीट भी नहीं जीत पाएं, ऐसे में उनका घोषणा पत्र सिर्फ मजाक है। बता दें कि सपा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications