केशव प्रसाद मौर्य बोले आप का खाता भी नहीं खुलेगा, केजरीवाल को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने राजनीति में नैतिकता को तार-तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का इस चुनाव मे ंसूपड़ा साफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव में इनका खाता भी नहीं खुलेगा और दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता इनका रवानगी करेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जोकि जेल में उन्होंने राजनीति में नैतिकता को तार-तार कर दिया है। जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना, उनके इतिहास को याद कीजिए जब वो कहते थे कि उनके खिलाफ एक भी आरोप लगे तो मैं सत्ता का त्याग कर दूंगा।

keshav

आज देश में तमाम ऐसे उदाहरण हैं, डायरी के एक पन्ने में लिख दिया था किसी ने तो लाल कृष्ण आडवाणी ने इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि जबतक मैं निर्दोष साबित नहीं होता मैं संसद का सदस्य नहीं रहूंगा। उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। किसी ने अगर नैतिकता को तार-तार किया है तो वो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी हैं। जिसने पूरे देश की राजनीति में गंदगी फैलाने की कोशिश की है।

आम आदमी पार्टी का अब कोई भविष्य नहीं बचा है। जो भी उनके नेता बचे हैं वो केवल सत्ता से चिपके रहना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा। दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी के शासन का जो इतना दंश झेलना पड़ा, कथनी और करनी का अंतर देखना पड़ा उससे आगामी विधानसभा चुनाव में मुक्ति मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+