UP: वालिद ने सपने में कहा- "कब्र में आ रहा पानी और...", बेटे ने 20 साल बाद की खुदाई तो उड़ गए होश
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक व्यक्ति को सपने में उसके मृत पिता आए, जिन्होंने उसे अपनी कब्र में आ रहे पानी की समस्या के बारे में बताया और कब्र ठीक कराने की बात कही। जिसके बाद व्यक्ति ने कब्र को खोदा तो वे हैरान रह गए। बेटे का दावा है कि कब्र खोलने पर उन्हें शव मे लिपटा कफन अब भी तरोताजा मिला। इसको देखने के लिए लोगों का भीड़ लग गई।
घर के समीप बनी है पिता की मजार
दरअसल, पूरा मामला कौशांबी के सिराथू तहसील के दारानगर नगर पंचायत का है। यहां के रहने वाले मौलाना अंसारूल कादरी की 2003 में मौत हो गई थी। मौलाना अंसारूल सुन्नी जमात के धर्म गुरु (मौलाना) बताए जाते हैं। जिसके बाद उन्हें अंतिम इच्छा के मुताबिक घर के समीप कब्र में दफन कर मजार बना दी गई।

बेटे को सपने में आकर बताई परेशानी
वहीं अब 20 साल बाद उनके छोटे बेटे कौसर रब्बानी के अनुसार, पिछले 3 दिन से उनके पिता मौलाना अंसारूल कादरी उनके ख्वाब (सपने) मे आ रहे थे। पिता ने सपने में उनसे कहा कि "वह कब्र में बड़ी मुश्किल हो रही है। कब्र में उनके पास पानी और मिट्टी आ रही है। उस मिट्टी को निकाला जाए। मेरी कब्र को साफ कराया जाए।"
कब्र खोली तो हैरान रह गए परिजन
इसके बाद मृत मौलाना अंसारूल कादरी के परिजन धर्मगुरु से राय लेकर कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उनकी कब्र धस चुकी थी। फिर मजार की कब्र को पूरी हिफाजत से खोलकर साफ सफाई का काम शुरू किया गया। दावा किया जा रहा है कि कब्र के अंदर आज भी उनके पिता का शव और उससे लिपटा कफन एकदम 20 साल पहले की तरह तरोताजा है। दावा यह भी है कि कब्र के पास पानी पाया गया, जैसा कि सपने में पिता ने बताया था।
दोबारा किया गया सपुर्द-ए-खाक
बहरहाल, इस सब के बाद कब्र को पूरी तरह से साफ सुथरा कर के दोबारा सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। लेकिन इस दौरान घटना को लेकर परिजन सहित पूरे नगर पंचायत के लोग अचंभित रहे, क्योंकि लोगों का कहना है कि शव को जब कब्रिस्तान में उतार दिया जाता है तो कुछ ही दिनों बाद बॉडी गलना शुरू हो जाती है। लेकिन यह डेड बॉडी 20 साल बाद भी उसी तरह सही सलामत देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications