सिरफिरे आशिक ने जबरन प्यार पाने के लिए चुना खौफनाक रास्ता

इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में एक सनकी आशिक द्वारा छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के प्रेम प्रस्ताव को छात्रा ने ठुकरा दिया था जिससे नाराज सिरफिरे आशिक ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। इस धमकी के डर के चलते छात्रा ने पहले कॉलेज जाना छोड़ दिया और अब वह बीए की परीक्षा देने भी नहीं जा रही थी। परिजनों के साथ छात्रा ने जब पुलिस में शिकायत की तो मामले में एक्शन दिखाते हुए खाकी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रसूलपुर गांव का रहने वाला है सिरफिरा

रसूलपुर गांव का रहने वाला है सिरफिरा

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक रसूलपुर गांव का रहने वाला धनराज है। यह छात्रा को कई महीने से परेशान कर रहा था। लोकलाज के भय के चलते छात्रा चुप थी, लेकिन जब सिरफिरे आशिक ने छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी दी तो उसने अपनी परीक्षा ही छोड़ दी। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और लिखा-पढ़ी के बाद जेल भेजा जा रहा है।

क्या कह रहे हैं अधिकारी

क्या कह रहे हैं अधिकारी

मामले में कोखराज थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही थी। फिलहाल गांव से ही सनकी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छात्रा अब परीक्षा दे सकती है, उसे पुलिस सुरक्षा भी दी जाएगी। परिजनों को थोड़ा सा साहस दिखाना चाहिए और बेटियों का भी साहस बढ़ाना चाहिए। ताकि वह ऐसे सिरफिरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वे पुलिस के पास पहुंचे ना कि लोकलाज के भय से घर में बैठकर प्रताणना सहें।

क्या था मामला

क्या था मामला

कौशांबी जिले के कोखराज इलाके में दरियापुर गांव पड़ता है। इस दरियापुर गांव की रहने वाली सोनिया (नाम बदला हुआ) पास के ही कॉलेज में बीए की छात्रा है। वह कॉलेज आती-जाती तो पड़ोसी गांव रसूलपुर के धनराज नाम का युवक उसे परेशान करता। सड़क पर कभी उसका रास्ता रोक लेता तो कभी अश्लील कमेंट करता। एक दिन छात्रा का हाथ पकड़कर उसने अपना प्रेम प्रस्ताव रख दिया। जिसे सोनिया के ठुकराने पर सनकी युवक भड़क गया और अगले दिन बोतल में तेजाब के नाम पर पानी भरकर छात्रा के चेहरे पर फेंक दिया। सनकी युवक ने धमकी दी है कि इस बार तो पानी फेंका है अगली बार तुम्हारे चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा। इस घटना के बाद छात्रा इतनी डर गई कि उसने अब कॉलेज के साथ परीक्षा भी छोड़ दी थी। अब पुलिस ने सनकी धनराज को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+