यूपी: AMU में कश्मीरी छात्रों का प्रदर्शन, कर रहे हैं निलंबन वापस लेने की मांग
अलीगढ़। नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर मन्नान वानी के समर्थम में नमाज पढ़ने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन कश्मीरी छात्रों को नोटिस जारी कर निलंबन कर दिया था। बता दें कि मंगलवार को एएमयू के गेट पर अपने तीन साथियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने से नाराज कश्मीरी छात्र प्रशासन के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया। साथ ही निलंबन और शो कॉज नोटिस को वापस लेने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के एएमयू में पिछले दिनों हुए बवाल के बाद विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे एलुमनाई मीट के दौरान कश्मीरी छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शांतिपूर्वक तरीके से केनेडी हॉल के सामने हाथों में पोस्टर लेकर अपनी मांगों को रखा। छात्रों ने कहा कि कश्मीरी होना कोई अपराध नहीं है। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने साथी छात्रों के निलंबन और शो कॉज नोटिस को वापस लेने की मांग की। मौके पर एएमयू के सुरक्षा कर्मी और एलआईयू के लोग मौजूद थे।
बता दें कि इससे पहले भी कश्मीरी छात्र रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद से अपनी मांगों को लेकर मिले थे, लेकिन वहां उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला और प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं कहा गया। बीते दिनों कश्मीर में आतंकी बने एएमयू के पूर्व छात्र मन्नान वानी के एनकाउंटर किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में कश्मीरी छात्रों ने उसके जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए जमा हुए थे। इसके बाद यह मामला भड़क गया और कुछ छात्रों को देश विरोधी नारे लगाने के कारण सस्पेंड कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications