उत्तर प्रदेश: 'कश्मीर अब कोई मुद्दा नहीं रह गया, PoK के लोग कहते हैं हमें भारत का हिस्सा बनाइए', बोले CM योगी
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक कार्यक्रम के मंच से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते कश्मीर अब कोई मुद्दा नहीं रह गया। सीएम योगी ने कहा कि अब पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) के लोग कह रहे हैं कि हमें भारत का हिस्सा बना दीजिए।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी किताब 'नई भाजपा के शिल्पकार' का लखनऊ में विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृ्त्व के चलते कश्मीर कोई मुद्दा नहीं रह गया। पीओके के लोग भारत का हिस्सा बनना चाह रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। ये सब सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। नई भाजपा के शिल्पकार किताब पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो देश को सबसे आगे रखती है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पार्टी को। इसके बाद परिवार को फिर खुद को रखते हैं।
बता दें कि नई भाजपा के शिल्पकार किताब पीएम मोदी पर लिखी गई है। अजय कुमार सिंह ने यह किताब लिखी है। सीएम योगी समेत कई मंत्री विमोचन के दौरान मौजूद रहे। इसके साथ ही लेखन और साहित्य जगत के कई लोग उपस्थित रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि बीजेपी के कथनी और करनी में कई फर्क नहीं है। बीजेपी जो कहती है, वो करके ही दम लेती है। हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। पीओके के लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं। यह इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि देश का नेतृत्व मोदी जी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- UP News: नई भाजपा के ही नहीं, नए भारत के भी शिल्पी हैं पीएम मोदी: सीएम योगी आदित्यनाथ












Click it and Unblock the Notifications