Kashish Patel Murder: UP के मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या क्यों? आरोपी दबोचा गया

UP, Pilibhit Paramedical Student Murder: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज से जुड़े जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में मंगलवार (14 जुलाई) को एक 22 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला और कोई नहीं, उसका क्लासमेट था।

इस घटना में स्टाफ नर्स भी घायल हुई। आरोपी एकतरफा आशिक 24 वर्षीय सागर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में लगी है। आइए विस्तार से जानते हैं, क्या है पूरा मामला?

kashish-patel-murder

कौन थी कशिश पटेल? क्या हुआ ठीक-ठीक?

दरअसल, बरेली की रहने वाली कशिश पटेल पैरामेडिकल डिप्लोमा (सीटी स्कैन) कोर्स कर रही थी। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में कशिश पटेल ड्यूटी तैनात थी। उसी वक्त, कानपुर निवासी उसका क्लासमेट सागर वहां पहुंचा। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही सागर ने अचानक चाकू से हमला बोल दिया। सीटी स्कैन रूम में ही कशिश पटले लहूलुहान हो गई। चाकू से छात्रा की गर्दन पर कई वार किए। इस हमले में बीच-बचाव करने वाली नर्स निधि सहगल भी घायल हो गई। आनन-फानन में छात्रा को बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस? मौत की धारा हत्या में बदली

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी सागर (24), जो कानपुर का रहने वाला है और पैरामेडिकल का ही छात्र है, को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह हमला कथित एकतरफा प्यार से जुड़े विवाद का नतीजा लगता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हमला पहले से सोच-समझकर किया गया था।

सर्कल ऑफिसर (सिटी) अमरनाथ वर्मा ने कहा कि शुरू में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन छात्रा की मौत के बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध के पीछे की वजह समेत सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

कॉलेज में हाई अलर्ट, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और घटनाओं के क्रम, सुरक्षा व्यवस्था और हमले की परिस्थितियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।

IB Officer Ankit Murder: 51 वार-चेहरा तेजाब से जला, 6 साल बाद पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार
IB Officer Ankit Murder: 51 वार-चेहरा तेजाब से जला, 6 साल बाद पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+