Kashi Chat Bhandar: 60 साल पुरानी इस दुकान से अंबानी की शादी में परोसी जाएगी चाट, नीता अंबानी ने खाए कई आइटम
Kashi Chat Bhandar: वाराणसी में 60 साल पुराना चाट भंडार सुर्खियों में है। काशी चाट भंडार पर 12 तरह के जायकेदार चाट मिलते हैं। अगर आप काशी आए और इस स्वाद का मजा नहीं लिया तो आपकी ट्रिप अधूरी ही है। यहां के चाट का आनंद लेने के लिए लोग घंटों इंतजार करने से भी नहीं गुरेज करते।
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिये इंटरव्यू में काशी चाट भंडार के मालिक ने बताया, 'नीता अंबानी ने यहां आकर 4 आइटम खाए थे और उन्हें वो काफी पसंद आए थे. उन्होंने शादी में स्टॉल लगाने के लिए इनवाइट किया है और हमारे यहां से टीम शादी में जा रही है। उन्होंने यहां पांच चीजें खाईं थी, जिसमें टिक्की चाट, टमाटर चाट, पालक चाट, कुल्फी आदि शामिल है।

साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि नीता अंबानी के यहां आने से उनकी इनकम में काफी बढ़ोतरी हो गई है।' बताते चलें कि अनंत अंबानी की शादी में काशी चाट वाले की भी खूब चर्चा है। इस आलीशान शादी में 2500 तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं।
बताते चलें कि बनारस की इस चटपटी चाट की बागडोर 27 साल पहले काशीनाथ ने अपने तीन बेटे दीपक केसरी, राजेश केसरी और राकेश केसरी को सौंप दी।
वाराणसी की इस चाट की दुकान में लेकर आम से लेकर खास तक लोग जाते हैं। संजीव कपूर भी इस चाट की दुकान के दीवाने हैं। कई लोग इस चाट की दुकान से चाट का आनंद उठा चुके हैं।
इस चाट की दुकान पर कई तरह की वैरायटी मिलती हैं। इसमें समोसा-चाट, दही भल्ला चाट, पापड़ी चाट, टमाटर चाट, दही गोलगप्पे, पालक चाट औऱ आलू टिक्की जैसी शानदार तरह की वैरायटी मिलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications