कासगंज: बरेली के डीएम की फेसबुक पोस्ट पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

कासगंज हिंसा को लेकर डाली गई बरेली के डीएम की फेसबुक पोस्ट के मीडिया में आने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसपर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

नई दिल्ली। यूपी के कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिंरगा यात्रा को लेकर भड़की हिंसा के बाद अब बयानबाजी को लेकर हंगामा मच गया है। ताजा मामला बरेली के डीएम की फेसबुक पोस्ट का है। कासगंज हिंसा को लेकर डाली गई बरेली के डीएम की फेसबुक पोस्ट के मीडिया में आने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसपर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डीएम के फेसबुक पोस्ट पर सरकार संज्ञान लेगी और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी करेगी।

ये थी डीएम को पोस्ट

ये थी डीएम को पोस्ट

गौरतलब है कि बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने कासगंज हिंसा के बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'अजब रिवाज बन गया है। मुस्लिम मोहल्लों में जबरदस्ती जुलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ। क्यों भाई वे पकिस्तानी हैं क्या? ऐसा ही मामला यहां बरेली के खैलम में हुआ था। फिर पथराव हुआ, मुकदमे लिखे गए...।' डीएम की इसी फेसबुक पोस्ट को लेकर सियासी गलियारों में हंगामा मचा हुआ है।

'पार्टी प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं डीएम'

'पार्टी प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं डीएम'

डीएम की पोस्ट मीडिया में आने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'सरकार बरेली के डीएम की पोस्ट को स्वीकार नहीं करेगी। उनकी इस पोस्ट पर संज्ञान लिया जाएगा। ऐसा लग रहा है कि जैसे डीएम ने किसी पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर बोलते हुए पोस्ट किया है। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।' केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर राजनीति ना करें।

रुक-रुककर हो रही कासगंज में हिंसा

रुक-रुककर हो रही कासगंज में हिंसा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का कासगंज इलाका हिंसा की आग में लगातार सुलग रहा है। कासगंज में चंदन गुप्ता नाम के युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा के बाद इलाके से रुक-रुककर हिंसा की खबरें आ रही हैं। सोमवार को दिनभर शांत माहौल रहने के बाद रात को कुछ उपद्रवियों ने इलाके के मालगोदाम रोड पर कपड़े की एक दुकान में आग लगा दी। आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही हैं। इस बीच कासगंज में रोकी गई इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+