KASGANJ - MATHURA Passenger: कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का हुआ मार्ग विस्तार, देखें डिटेल
KASGANJ - MATHURA Passenger NER Gorakhpur Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 08 से 20 अगस्त, 2025 तक 55339/55340 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार अछनेरा तक तथा 55335/55336 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार गंगापुर सिटी तक किया गया है।
मार्ग विस्तार के फलस्वरूप कासगंज से 08 से 20 अगस्त, 2025 तक चलने वाली 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी कासगंज से 21.25 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रूकते हुये मथुरा जं. से 23.50 बजे, दूसरे दिन भैंसा से 00.15 बजे तथा परखम से 00.27 बजे छूटकर अछनेरा 01.00 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 55340 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी अछनेरा से 04.20 बजे प्रस्थान कर परखम से 04.35 बजे, भैंसा से 04.47 बजे तथा मथुरा जं. से 05.45 बजे छूटकर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रूकते हुये कासगंज 08.40 बजे पहुँचेगी।

इसी प्रकार, मार्ग विस्तार के फलस्वरूप कासगंज से 08 से 20 अगस्त, 2025 तक चलने वाली 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से 11.05 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर पूर्ववत रूकते हुये मथुरा जं. से 15.20 बजे, भरतपुर से 15.55 बजे, बयाना से 16.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 16.55 बजे तथा श्री महावीर जी से 17.07 बजे छूटकर गंगापुर सिटी 18.20 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी गंगापुर सिटी से 19.00 बजे प्रस्थान कर श्री महावीर जी से 19.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 19.37 बजे, बयाना से 20.05 बजे, भरतपुर से 20.40 बजे तथा मथुरा जं. से 22.15 बजे छूटकर निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये दूसरे दिन कासगंज 00.30 बजे पहुँचेगी।












Click it and Unblock the Notifications