Kasganj accident: 'तालाब' से एक-एक कर निकलती रहीं लाशें, मासूमों और महिलाओं के शव देख भर आईं आंखें
Kasganj accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में तालाब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। मौके पर स्कूल ऑपरेशन चलाया जा रहा है तथा तालाब के पानी को बाहर निकाला जा रहा है।
पानी निकाले जाने के बाद 23 के अलावा और कितने लोगों की मौत हुई है, इसके बारे में जानकारी मिल पाएगी। कोई हाथ से एक बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का निर्देश दिया।

दरअसल एटा जनपद के एक गांव के रहने वाले लोग शनिवार सुबह में एक बच्चे के मुंडन कार्यक्रम के अलावा गंगा नदी में स्नान करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में महिलाओं के साथ बच्चे भी मौजूद थे।
ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर महिलाएं गाते बजाते हुए गंगा नदी में स्नान करने के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर सवाल लोग रियावगंज पटियाली मार्ग पर पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर नियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित तालाब में चली गई।
ट्रैक्टर ट्राली तालाब में जाकर पलटने के चलते ट्राली में सवार लोग उसमें दब गए। आसपास के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगों को बाहर निकलते तब तक कई लोगों की जान जा चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे। लोगों ने बताया कि तालाब में से एक के बाद एक करके डेड बॉडी निकालने शुरू हुई तो करीब 15 लोगों की लाश बाहर आई। वहीं मासूम बच्चों और महिलाओं की मौत देख वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।












Click it and Unblock the Notifications