दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों ने फिर मचाया उत्पात, Jio शॉप और पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड़
Kanwar Yatra 2024 Muzaffarnagar: सावन का महीना शुरू हो चुका है और बाबा भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा निकालकर बाबा के धाम और मंदिरों में जल चढ़ा रहे हैं। इस दौरान कांवड़ियों के बीच कुछ उत्पाती युवक भी हैं जो लगातार उत्पात मचा रहे हैं।
ऐसे उपद्रवी लोगों की वजह से बाबा भोलेनाथ के भक्त कांवड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। मुजफ्फरनगर में बीती रात कांवड़ियों ने जियो शॉप और पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

बताया जा रहा है कि मुज़फ़्फ़र नगर जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली देहरादून हाईवे पर बेगराजपुर में स्थित जिओ के पेट्रोल पंप पर कांवरियों ने मारपीट की। घटना के बारे में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बुधवार रात कुछ कावड़ यात्री आम के बाग से आम तोड़कर खा रहे थे।
Recommended Video
इस दौरान उन लोगों द्वारा आम की गुठली को पेट्रोल पंप पर फेंका जा रहा था। इसी को लेकर वहां पर मौजूद कर्मचारी उन लोगों को मना किया। मना करने के बाद कावड़ यात्री उग्र हो गए और कर्मचारियों की पिटाई करने लगे। कर्मचारी वहां से भागा तो लोगों ने उसका पीछा कर लिया।
भागते हुए कर्मचारी पेट्रोल पंप के केबिन में घुस गया। इस दौरान मारपीट करने वाले कांवरिया भी उसके पीछे वहां पहुंचे और केबिन का शीशा तोड़ डाले। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़ करने के साथ ही कर्मचारियों को जमकर पीट दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बमामुश्किल मनोज को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई। गंभीर रूप से घायल घायल मनोज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं अधिकारियों द्वारा कावड़ियों को समझाकर वहां से हटाया गया।
इस बारे में क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव द्वारा बताया गया कि बीती शाम को आसपास थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर एक पेट्रोल पंप था वहां पर कुछ कावड़ यात्री रुके हुए थे वहां पर कावड़ियों के द्वारा आम खाकर के गुठली को फेंका जा रहा था। जिसमें वहां के कर्मचारियों ने उनको मना किया।
उन्होंने कहा कि मना करने के दौरान ही उनके बीच बहस शुरू हो गई और और मारपीट में तब्दील हो गई और जब वह वहां से केबिन की तरफ भागा कावड़िया उसके पीछे दौड़ लिए जिसमें केबिन का एक शीशा भी टूट गया और वहां पर हल्की-फुल्की मारपीट भी हुई है और उसको तत्काल अस्पताल के लिए भेजा गया है मौके पर शांति अवस्था है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications