अधूरी रह गई झारखंड के सार्जन और नोएडा के रावण की टक्कर, मेरठ बॉर्डर पर पुलिस ने बंद कराए DJ
Kanwar Yatra 2024: कांवड़ा यात्रा में इस बार सबसे बड़े डीजे झारखंड के सार्जन और नोएडा के रावण ने जमकर धूम मचाई। लेकिन, झारखंड के सार्जन और नोएडा के रावण के बीच म्यूजिक का मुकाबल नहीं हो सका। जी हां..झारखंड के सार्जन और नोएडा के रावण डीजे हरिद्वार से मेरठ की सीमा में आते ही बंद करा दिए गए है।
इतना ही नहीं, मेरठ पुलिस ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उसके कॉलम उतरवा दिए। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का कांवड़ियों ने विरोध और हंगामा भी किया। जिस वजह से सिवाया टोल से लेकर सकौती की ओर करीब 15 किमी तक जाम भी लगा गया। खबर के मुताबिक, करोड़ों रुपए के इन डीजों पर डीएम दीपक मीणा व एसएसपी डा विपिन ताडा ने यह कार्रवाई की।

12 साल हो रही DJ प्रतियोगिता
खबर के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के दौरान पिछले 12 साल से देहरादून-दिल्ली हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के पास डीजे प्रतियोगित हो रही है। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद, यह हर साल जारी रहता है। एक डीजे पर 300 से 700 युवाओं की टोली डांस करती है। ऐसे में अत्यधिक साउंड के चलते युवा जोश से भर जाते हैं। घंटों प्रतिस्पर्धा चलती है।
जानें क्या होती है डीजे प्रतिस्पर्धा?
जिस डीजे की आवाज यानी साउंड ज्यादा तेज होती है तो वह डीजे जीत जाता है। वहीं, जिस डीजे की साउंड कम तेज होती है वो अपनी हार स्वीर कर लेता है और अपने डीजे का साउंड बंद कर हार मान लेता है। ऐसा बताया जा रहा है कि झारखंड के सबसे बड़े डीजे सर्जन अनुज और देवपुरी की टीमें, रोहटा रोड के रवि और उसकी टीम ने बुक किया था।
वहीं, नोएडा का सबसे बड़ा डीजे रावण, गाजियाबाद लोनी के बीच रिचतल के डीजे कसाना को मेरठ के विनीत की टीम, चौधरी डीजे परतापुर बुलंदशहर का डीजे अजय लालकुर्ती और सदर के युवकों ने बुक किया। ऐसा बताया जा रहा है कि सार्जन व रावण डीजे उत्तराखंड में पाबंदी के बाद भी वहां से मेरठ की सीमा तक आ गए लेकिन किसी ने उन्हें रास्ते में नही रोका।
डीजों की पुलिस ने कराई नपाई
गुरुवार को दोपहर ढ़ाई बजे जैसे ही यह डीजे मेरठ की सीमा में आए तो उन्हें रोक लिया गया। अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें बंद भी करा दिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने इन डीजों की नपाई भी कराई। नपाई के आधार पर सार्जन, रावण, कसाना समेत 60 से अधिक म्यूजिक सिस्टम पर कार्रवाई करते हुए उनके लोहे के पाइपों को ग्राइंडर मशीन से कटवा दिया गया।
लाखों रुपए हुई थी इन डीजों की बुकिंग
ऐसा बताया जा रहा है कि इन डीजों की बुकिंग भी लाखों रुपए में हुई थी। जी हां..करीब 10 करोड़ की लागत वाला डीजे सार्जन की बुकिंग 8 लाख रुपए में हुई थी, जो इसे सबसे महंगा बनाता है। वहीं, नोएडा के डीजे रावण की बुकिंग 7.50 लाख, डीजे कसाना की 7 लाख, चौधरी डीजे की बुकिंग 6 लाख 50 हजार और मोनू डीजे की बुकिंग 5 लाख में हुई है। इसमें जनरेटर, तेल समेत अन्य खर्च अलग हैं।
बेस ऐसा जो धरती भी हिला दें
डीजे बेस के लिए 40 स्पीकर लगते हैं जो धरती को हिलाने वाली धमक देते है। 20 लाइनर वाले स्पीकर होते हैं जो आवाज में क्लीयरिटी लाते है। ऐसे में एक डीजे पर स्पीकर की संख्या 60 तक पहुंच जाती है। कई डीजे इस बार अपने डीजे पर 70 से 80 स्पीकर लगाने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications