Kanshiram Parinirwan Diwas: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बातें
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि बसपा उनके अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए काम करती रहेगी और 2024 लोकसभा चुनाव पूरी ताकत और तैयारी के साथ लड़ेगी।

बसपा की मुखिया मायावती ने मॉल एवेन्यू स्थित कार्यालय पर र्कायकर्ताओं के बीच कांशीराम को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बसपा मूमेंट के सामने काफी चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। सांप्रदायिक ताकतें और पूंजीवादी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है।
बसपा की मुखिया ने कहा कि आजकल सांप्रदायिक ताकतें देश का माहौल खराब करने में जुटी हुई हैं। आजकल सभी पार्टियां दलितों की शुभचिंतक दिखाने की होड़ में लगी हैं जिनसे बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। खासतौर से कांग्रेस और बीजेपी जैसी पार्टियां आम चुनाव से पहले तरह तरह के हथकंडे अपना रही हैं जिनसे सतर्क रहकर बसपा के मूवमेंट को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
बसपा की मुखिया ने एक बयान जारी कर कहा कि बसपा के कार्यकर्ता हमेशा से ही बाबा साहब अंबेडकर के मिशन को लेकर आगे बढ़ते रहे हैं और उनको ही आत्मसात करने की काशिश करते हैं। इसी तरह कांशीराम के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए इस मूवमेंट को और तेज करने का प्रयास किया जाएगा।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: BSP Chief Mayawati attends Kanshi Ram Parinirvan Diwas pic.twitter.com/6V9Z8WUJYO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications