पोएम ना सुनाने पर टीचर ने बच्चों को दी बेरहम सजा, नहीं मिली कोई मदद

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ जहां स्वास्थ्य सुविधा और कानून व्यवस्था पर लगातार जोर दे रही है वहीं कानपुर पुलिस और सरकारी डॉक्टर उनके अभियान को पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला कानपुर का है जहां ट्यूशन टीचर ने दो मासूम छात्रों की पिटाई केवल इस लिए कर दी कि वह इंग्लिश की पोयम नहीं सुना सके। पोयम ना सुना पाने पर ट्यूशन टीचर ने लकड़ी के डण्डे से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार अपने बच्चों को लेकर थाना पुलिस के पास पहुंचा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार अपने बच्चों को लेकर जिला अस्पताल इलाज करवाने पहुंचे लेकिन वहां के डाक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया।

kanpur teacher beaten 2 student very badly in uttar pradesh

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रहने वाले महेश गुप्ता के दो बेटे नमन (8) और अहम् (6) हैं। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए महेश ने दोनों का एडमिशन कान्वेंट स्कूल में करवाने के साथ ही उनको ट्यूशन भी लगवाया था | बीते बुधवार को नमन और अमन ट्यूशन पढ़ने मिथलेश के घर गए थे। ट्यूशन टीचर मिथलेश ने नमन से इंग्लिश की कोई पोयम सुनाने को कहा लेकिन जब नमन पोयम नहीं सुना सका तो ट्यूशन टीचर ने लकड़ी के डण्डे से उसकी पिटाई कर दी। नमन का भाई अमन जब उसको बचाने के लिए आगे आया तो ट्यूशन टीचर ने उसको भी मारा जिससे दोनों ज़ख़्मी हो गए।

ट्यूशन टीचर की पिटाई के शिकार हुए दोनों बच्चे अपने घर पहुंचे और डर की वजह से अपने साथ हुयी आपबीती नहीं सुनाई। बच्चों की माँ नेहा गुप्ता का कहना है कि जब दोनों बच्चे घर आए तो वह पसीने से भीगे हुए थे उनके कपड़े उतारे गए तो शरीर पर काफी निशान थे। पूछने पर बच्चों ने बताया की पोयम ना सुना पाने पर ट्यूशन टीचर मिथलेश ने लकड़ी के डण्डे से मारा है। नेहा का कहना है कि पुलिस में शिकायत की तो वह कार्रवाई करने के बजाय समझौता करने का दबाव बना रही है।

ट्यूशन टीचर द्धारा बच्चों की पिटाई होने की शिकायत ग्वालटोली थाने में करने के बाद भी पुलिस ने ना तो आरोपी टीचर को अपनी हिरासत में लिया और ना ही दोनों बच्चो का मेडिकल परिक्षण कराया। परिजन अपने दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल उर्शला पहुंचे लेकिन वहां के डाक्टरों ने अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया। बच्चों के परिजन डाक्टरों के हाथ पाँव जोड़ते रहे लेकिन डाक्टरों को ज़रा सा भी रहम नहीं आया और परिजन बच्चों के साथ कई घंटे अस्पताल परिसर में ही बैठे रहे।

कई घंटो तक जब बच्चों को भर्ती नहीं किया गया लेकिन जब मीडिया कर्मी जिला अस्पताल पहुंचे और कवरेज करने लगे तब जाकर थाना ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपी ट्यूशन टीचर को अपनी हिरासत में ले लिया। डिप्टी एसपी मनोज गुप्ता के मुताबिक नमन और अमन गर्मी की छुट्टी में ट्यूशन पढ़ने जाते हैं। बच्चों ने पोयम नहीं सुनाया होगा जिसपर टीचर ने उनको मारा है। दोनों बच्चों का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+