सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं को कमरे में बुलाकर अश्लीलता करने वाला प्रिंसिपल बर्खास्त
कानपुर। कानपुर के सरस्वती शिक्षा मंदिर में बच्चियों से छेड़खानी और अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोप किसी और पर नहीं बल्कि प्रिंसिपल पर ही लगा है। इस मामले में स्कूल की बच्चिय़ों ने एक स्वर में स्कूल के प्रिंसिपल को हटाने की गुहार लगाई गई थी। जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रशासन ने प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि स्कूल प्रशासन ने प्राथमिक तौर पर छेड़खानी जैसी किसी वारदात से इनकार किया है।

मामला कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर का है जहां एक स्वर में कई छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य को हटाने की गुहार लगाई थी। सरस्वती विद्या मन्दिर में पढ़ने वाली छात्राओं का आरोप है कि यहाँ के प्राचार्य अवधेश कुमार भारद्वाज सभी छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हैं। छात्राओं की मानें तो वे अपने रूम में अकेले में बुला कर छात्राओं से अश्लील बातें करते थे जिसके बाद और एक छात्रा को पत्र दिया जिसके बाद मामला ज्यादा बढ़ गया। कुछ लड़कियों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में तीखी नोकझोक हुई।
पहले तो स्कूल प्रशासन इस मामले से बचता रहा है लेकिन बाद में स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से बयान दिया गया कि प्राचार्य के मामले में शिकायत मिलते ही उन्हें तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है। लेकिन गैर जिम्मेदारी भरा बयान भी दिया और कहा कि छेड़छाड़ जैसी कोई बात नहीं है, जबकि बहुत सी लड़कियों ने और उनके परिजनों ने खुले आरोप प्रधानाचार्य पर लगाए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर मौके पर गए हैं। जांच की जा रही है जो भी लिखित शिकायत मिलेगी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications