वायरल हो रहा है यूपी पुलिस की पिटाई का VIDEO, बहुत ही निर्ममता से मारा है

कानपुर। यूपी पुलिस हमेशा दावा करती है कि किसी भी मुश्किल परिस्थिति में वह आम लोगों के साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की मदद देने को तत्पर है। लेकिन अक्सर ऐसे मामले सामने आ ही जाते हैं जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र के विराहना चौराहे पर देखने को मिला जहां डायल 100 के सिपाहियों ने एक युवक की बीच सड़क पर लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। आसपास खड़ी भीड़ चुपचाप पिटाई का नजारा देखती रही। छोटी सी बात पर पुलिस की इतनी बर्रबरता से पिटाई आमजन में भय व्याप्त करने के लिए काफी है।

kanpur police beaten a man very badly video goes viral

मामला कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र के विराहना चौराहे का है जहां पुलिस ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इन युवकों का दोष सिर्फ इतना था कि उसकी बाइक किसी कार में छू गई थी। जिस कारण बाइक और कार वाले कि झड़प होने लगी थी। कार वाला तो चला गया लेकिन किसी ने डायल 100 को सूचना दे दी थी जिससे मौके पर पहुँच डायल 100 के सिपाहियों ने बाइक सवार युवक थाने चलने के लिए कहा। जब युवक ने थाने जाने से मना कर दिया तो पुलिस वालों का पारा चढ़ गया। पुलिस ने ना आव देखा ना ताव बीच सड़क पर घसीट कर युवकों की लात-घूसों से पिटाई करने लगे। इस घटना से यह सवाल उठता है कि जनता मित्र बनने का दावा करने वाली पुलिस अपनी इन हरकतों से कब बाज आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+